साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- Sahibganj News: बोरियो। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने विशेष व्यवस्था की है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, साहिबगंज (ग्रामीण) के सहायक विद्युत अभियंता की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 15 से 22 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की निगरानी के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पत्र के मुताबिक, बोरियो बाजार, तेली टोला, बंगाली टोला, बांझी बाजार और मदनशाही सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पर विशेष नजर रखी जाएगी। महादेवगंज, मिर्जाचौकी, भोगनाडीह और मंडरो बाजार क्षेत्र में भी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पर्व-त्योहार को लेकर विद्युत विभाग की व्यापक तैयारी, सुरक्षा-निर्बाध...