साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा , हरिपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक नाबालिग लड़की ने दुपट्टा के सहारे कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनुमंडल अस्पताल में पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 15 साल की पुत्री घर के कमरे में शाम करीब 6.30 बजे फांसी लगा ली। परिजनों को पता चलते हैं फंदे से उतार कर आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया । अस्पताल में मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...