साहिबगंज, नवम्बर 10 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के साहेबडांगा (गणेशपुर) गांव में पारिवारिक विवाद में दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति पेशे से ड्राइवर है । नशे की हालत में अक्सर घर में मारपीट व गाली-गलौज करता है। पीड़िता ने जमीन खरीदने के लिए अपने गहने बेचकर रुपये जमा किए थे, जिसे पति जबरन लेना चाहता था। इसी को लेकर बीते आठ नवंबर की सुबह करीब सात बजे रुपये देने से इनकार करने पर पति ने कथित रूप से उसके दुपट्टे से गला कस दिया। महिला की चीख सुनकर सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि म...