साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। दिवाली पर घर को नया रंग-रूप देने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। पिछले एक साल में पेंट की कीमतों में करीब 10 फीसदी तक इजाफा हुआ है। लोकल से लेकर ब्रांडेड कंपनियों तक के पेंट महंगे हो गए हैं। वहीं, पुट्टी 50 रुपये प्रति बोरी सस्ती हुई है। दरअसल, दिवाली नजदीक आने के साथ ही बाजार में पेंट की मांग बढ़ने लगी है। घरों की रंगाई-पुताई के लिए लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल रंग के सभी आइटमों में तकरीबन 10 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। शहर में संचालित कई पेंट दुकानदार व विभिन्न कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर से बातचीत में जो आंकड़ा निकाल कर आया है वह चौंकाने वाला है। साक्षरता मोड़ के पास अपनी रंग दुकान चलाने वाले गौरव इंटरप्राइजेज के ...