साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मोतीपहाड़ी के डंडीबेड़ो गांव के सूरजा पहाड़िया ने दो युवकों पर मारपीट करने तथा पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए बोरियो थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने पैड़ेया संथाली से आरोपी चुनू मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। सूरजा पहाड़िया ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ मोतीपहाड़ी गांव कागजात की फोटो कॉपी कराने गया था। इसी दौरान भलसुंधिया गांव में फुटबॉल मैच देखने दोनों चले गए। मैच समाप्त होने में देर होने के कारण रात में दंपती अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में चुनू मुर्मू और उसके एक साथी ने दोनों को रोक लिया तथा उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी का प्रया...