Sahibganj News: तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को मारी टक्कर, चालक फरार
साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। गुरुवार को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बभनगामा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात साल की एक बच्ची घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पांचू रविदास की पुत्री मनीषा (7) घर के बाहर सड़क किनारे बैठी हुई थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सादिक अंसारी ने प्रारंभिक इलाज के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई थी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत यह भी पढ़ें- Sahibganj News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौतघटनाएँ तीनपहाड़। तीनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.