साहिबगंज, जुलाई 17 -- Sahibganj News: तालझारी । सकरीगली के तीन वारंटी के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर न्यायालय में हाजिर होने की अपील की। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि तीनों वारंटी के घर व थाना के मुख्य गेट पर इश्तेहार चिपका कर समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने को कहा गया है।न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई संजीत कुमार मिश्रा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...