Sahibganj News: तीनपहाड़ में दुर्गा पूजा पर दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
साहिबगंज, अक्टूबर 22 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ में दुर्गा पूजा के दशमी के मौके पर आदिवासी समाज की ओर से पारंपरिक तरीके से वाद्य यंत्र व पारंपरिक अस्त्र शस्त्र के साथ अखाड़ा निकाल कर दुर्गा पूजा मंडपों का भ्रमण किया। दुर्गा पूजा पर हलांकि अब पहले की तरह आदिवासी समाज नहीं आते हैं। लेकिन अभी भी कुछ दुर्गा पूजा पर आकर माता का आशिर्वाद लेकर मेला आदि का आनंद उठाते हैं। इस दौरान कुछ लोग समूह बना कर नाचते गाते व एक अलग वेश भूषा में स्वांग रच कर दुकानों व घरों से बख्शीश मांगते हैं। तीनपहाड़ में बुधवार को ऐसी दो दर्जन से अधिक टोली नजर आई। इस टोली ने लोगों का मनोरंजन भी खूब किया। इन टीमों में सबसे अच्छे टीम को दुर्गा पूजा कमेटी ने पुरस्कृत भी किया।फोटो:01,02
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.