Sahibganj News: तीनपहाड़ में चेहल्लुम पर आज निकलेगा ताजिया के साथ अखाड़ा जुलूस
साहिबगंज, अगस्त 6 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ में चेहल्लुम गुरुवार को मनेगा। चेहल्लुम पर तीनपहाड़ के इमामबाड़ा से दोपहर में ताजिया निकल कर तीनपहाड़ का भ्रमण कराया जाएगा। मो. हुसैन अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय कारीगर ताजिया को अंतिम रुप देने में जुटे हैं। चेहल्लुम पर यहां ताजिया के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। इसमें स्थानीय व बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के द्वारा पारम्परिक हथियारों से जगह-जगह पर गोल बनाकर खेल व करतब का प्रदर्शन करेंगे। आकर्षक खेल व करतब दिखाने वालो को अंतिम गोल में पुरुस्कार देकर सम्मनित किया जाएगा। मौके पर युवाओं के स्तर से जगह-जगह तबरुख (खिचड़ा) व शरबत बांटा जाता है। दरअसल,भागलपुर से रामपुरहाट के बीच सिर्फ तीनपहाड़ में ही बड़े पैमाने पर चेहल्लुम मनाने जाने से यहां काफी भीड़ होती है । बिहार व पश्चिम बंगाल सहित दूर दराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.