साहिबगंज, अगस्त 17 -- Sahibganj News: साहिबगंज। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की साहिबगंज शाखा की ओर से शहर के चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन में सावन सिंधारा, तीज उत्सव व स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति की अध्यक्ष रुचि भरतिया व सचिव नीलम शर्मा के नेतृत्व में हुआ। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: महिला उद्यमिता को मिला मंच, तीज महोत्सव में सजी रंगारंग प्रदर्शनीकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डा. श्रीजा कृष्णा व ब्रह्मकुमारी संस्था की बिंदु दीदी ने दीप प्रज्वलन से किया। अतिथियों का स्वागत प्लांट पॉट एवं दुपट्टा भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेल व क्विज का आयोजन हुआ। महिलाओं के लिए दो सहेलियां, सास-बहू एवं ननद-भाभी जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प...