साहिबगंज, अगस्त 22 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के करौटा पोखर से शनिवार को एक अधेड़ उम्र की एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान धुलियार की सावित्री देवी (56) के रूप में हुई है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि पोखर में डुबने से उसकी मृत्यु हो होगी। महिला बीते गुरुवार से घर से लापता थी। परिजनों ने बताया की मृतका घर से दो दिनों से लापता थी । खोजबीन करने पर कहीं कुछ पता नहीं चला पाया था। इसबीच शनिवार की सुबह पोखर में एक लाश देख लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तीनपहाड़ थाना पुलिस को दी । सूचना पर एएसआई प्रदीप कुमार यादव मौके पर पहुंच परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से लाश को पोखर से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया है। पुलिस मामले की जा...