साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: तालझारी। थाना क्षेत्र के बांधटोला के पास तालाब से सोमवार की दोपहर एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है । पुलिस के मुताबिक शव की पहचान थाना क्षेत्र खैरबन्नी के भइया हांसदा के पुत्र मीनू हांसदा उर्फ भगन हांसदा (30) के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जब ग्रामीणों ने तालाब में शव उपलाता देखा तो इसकी सूचना तालझारी थाना पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय व एसआई संजीत कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को तालाब से बाहर निकाला।थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बांधटोला तालाब से एक शव बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक पांच भाई में तीसरा थ...