साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। तंबाकू निषेध कानून के अनुपालन को लेकर शनिवार को साहिबगंज नगर परिषद की टीम ने शहरी क्षेत्र में गहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व सिटी मैनेजर रवि कुमार ने किया। अभियान के दौरान टीम ने शहर की विभिन्न दुकानों में पहुंचकर तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं संबंधित नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान करीब तीन दर्जन से अधिक दुकानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते करीब 5,400 का जुर्माना वसूला गया। अभियान में राजस्व निरीक्षक सोनू कुमार यादव, तहसीलदार सौरभ कुमार, विक्की हरि, पवन कुमार, कार्यालय कर्मी राजेश कुमार, एसडीओ कार्यालय के ऑपरेटर मयंक,अनिल कुमार, टाइगर मोबाइल के जवान मंटू कुमार यादव, हवलदार उमेश कुमार यादव और आरक्षी विनोद ...