साहिबगंज, जुलाई 24 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर हुआ। जानकारी के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस के इच्छुक आवेदकों को पहले अपने नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से ऑनलाइन आवेदन कराना होगा। इसके बाद शिविर में दस्तावेजों का सत्यापन कर लर्निंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिविर के पहले दिन 30 लोगों ने आवेदन जमा किए। इनमें से अधिकांश बाइक, फोरव्हीलर और टोटो चालक शामिल थे। शिविर का दूसरा चरण आगामी सोमवार को भी आयोजित होगा।परिवहन विभाग ने बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए क...