साहिबगंज, अगस्त 12 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा, कोटालपोखर व गुमानी के स्थानीय बाजारों में डीएपी और यूरिया खाद सरकारी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायत को लेकर पाकुड़ विधायक निसात आलम ने झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की। विधायक ने मंत्री को पूरे मामले की जानकारी देते हुए किसानों को हो रही परेशानी से अवगत कराया।

किसान की परेशानियाँ विधायक ने बताया कि सरकार की ओर से डीएपी की कीमत 1,350 रुपये तथा यूरिया की कीमत 266.50 रुपये प्रति बोरा निर्धारित की गई है। इसके बावजूद स्थानीय बाजारों में डीएपी करीब 1,850 रुपये और यूरिया 350 रुपये प्रति बोरा की दर से बेचे जाने की शिकायत मिल रही है। इससे किसानों को निर्धारित सरकारी दर से काफी अधिक राशि चुकानी पड़ रही है। उन्होंने बताया...