साहिबगंज, नवम्बर 27 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हरीहरा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 65 साल के एक बुजुर्ग अब्दुल मोबिन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ठेला पर बीड़ी बनाने वाला पत्ता लोड था। इसी दौरान नदी में स्नान कर लौट रहे हरीहरा निवासी अब्दुल मोबिन ठेले की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि ठेला अचानक अनियंत्रित होकर नदी की ओर जाने लगा और पलट गया। इस दौरान ठेला अब्दुल मोबिन के ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाने की व्यवस्था की गई। परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर,घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बुजुर्ग की अचानक हुई मौत स...