साहिबगंज, अगस्त 1 -- Sahibganj News: तालझारी। राजमहल थाना के दो अलग-अलग क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने बैटरी बॉक्स तोड़कर बैटरी चोरी की घटना को बीते शुक्रवार की रात को अंजाम दिया है। ट्रैक्टर मालिक कृष्ण और रावण ने बताया कि गाड़ी को घर के सामने गाड़ी खड़ा कर घर में सो रहे थे । रात में अज्ञात चोर ने दोनों ट्रैक्टर से बैटरी लेकर भाग गया। चोरी की घटना की जानकारी राजमहल थाना को लिखित रुप से दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...