Sahibganj News: टोटो पलटने से पांच यात्री घायल,एक रेफर
साहिबगंज, सितम्बर 29 -- Sahibganj News: राजमहल। थाना क्षेत्र के मनसिंघा के पास मंगलवार को लखीपुर से बरहरवा की ओर जा रहे एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार टोटो सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।सभी घायलों को आस पास के लोगों एवं राहगीरों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार, टोटो में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के सोलह माईल निवासी एक ही परिवार के शक्ति मंडल (26), रिंकी कुमारी (24) रोशनी कुमारी(4) आयुष कुमार (6)और मनसिंघा निवासी बारीक शेख (56) घायल हो गया। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ में सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बारीक क्षेत्र को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर छानबीन में जुट गई।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.