साहिबगंज, नवम्बर 7 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चंडीपुर के पास शनिवार को गाय के बच्चे को बचाने के दौरान एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो चालक सकलदीप मंडल (34) और यात्री शिबू मंडल (46), निवासी मसकलैया, गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, शिबू मंडल टोटो से मंगलहाट आ रहे थे। इसी दौरान अचानक गाय के बच्चे सड़क पर आ गये। उन्हें बचाने के प्रयास में टोटो पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डाक्टर सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद शिबू मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: टोटो पलटने से चालक व एक यात्री घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...