साहिबगंज, जुलाई 24 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा-राजमहल एनएच पर मटियाल के पास शुक्रवार को टोटो की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मटियाल की ज्योति लाल घोष (65) सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उधवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टोटो चालक ने अनियंत्रित होकर उक्त व्यक्ति को धक्का मार दिया। इससे उक्त व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी ने इलाज किया । उधवा के टोटो चालक नजीर सेख को आंशिक चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...