साहिबगंज, जुलाई 11 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ में शनिवार को टेम्पो से गिर कर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पटलोहरा के मुन्नी लाल किस्कू (25) टेम्पो से तीनपहाड़ से बोरियो की ओर आ रहा था। धोगोड़ा के पास टेम्पो पलट गया। हादसे में टेम्पो में सवार मुनी लाल किस्कू बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में बोरियो सीएचसी लाया गया। मौके पर उपस्थित डॉ. पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल मुनी लाल किस्कू का घुटना फैक्चर हो गया। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से टेंट संचालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...