साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के बालीडीह मैदान के पास टेम्पो पलटने से चार लोग घायल हो गया। घायलों में रोजेड मुर्मू (35),बाजी बास्की (35), संझली हांसदा (50), बाबू राम हांसदा(26) व बाहामुर्मू (55) आदि शामिल हैं। टेम्पो पोआल से मिर्जाचौकी जा रहा था। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार डॉ. कुलदीप कुमार ने किया। घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना के एएसआई प्रभाशंकर दुबे सीएचसी पहुंच मामले की छानबीन की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...