Sahibganj News: टेम्पो ने खड़ी गैस सिलेंडर लदे ट्रक में मारी टक्कर, सात घायल, चार रेफर
साहिबगंज, अगस्त 23 -- Sahibganj News: पतना। बरहेट-बरहड़वा पथ पर छोटा रांगा के पास टेम्पो व रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक में शनिवार की शाम टक्कर हो गई। घटना में टेम्पो पर सवार सात व्यक्ति घायल हो गये। जानकारी के अनुसार रसोई गैस सिलेंडर लोड गाड़ी बरहेट की ओर जा रहा था । छोटा रांगा के पास खड़ा था। इसी क्रम में बरहड़वा से सवारी लेकर बरहेट जा रही टेम्पो ने खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । हादसे में टेम्पो पलट गया। घटना में गादीगंज की फुलवंती हेम्ब्रम(40), भोगनाहीह के रशीद अंसारी(65), तलबड़िया की सलमा हांसदा व जिम्मी मुर्मू(13), बरहेट की सलमा सोरेन(45), पिपरजोरी की मार्टिन किस्कू(35) व बरहेट का सलखान हेम्ब्रम घायल हो गया। आनन-फानन में सभी घायल को आसपास के लोगों की सहायता से रांगा सीएचसी पहुंचाया गया।
गंभीर चोटें डॉ समशुल हक ने घायलों का प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.