साहिबगंज, जुलाई 17 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो प्रखण्ड की यूएमएस मुर्गाबनी की सहायक अध्यापिका सुनीता कुमारी टेंपो हादसे में गुरुवार को बुरी तरह घायल हो गईं। सुनीता के पैर एवं सिर में काफी गहरा जख्म है। सुनीता के परिजनों के अनुसार कल बोरियो से साहिबगंज आने के क्रम में जिलेबिया घाटी बजरंगबली मंदिर के पास ब्रेक फेल होने के कारण टेंपो पलट गई। सुनीता घायल हो गयी। सुनीता का इलाज सदर अस्तपताल में चल रहा है। सहायक अध्यापक संगठन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...