साहिबगंज, नवम्बर 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) मुख्यालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन को लेकर शनिवार को जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह शामिल हुए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डीपीसी सिनचर पांडेय व पीपीएम दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत टीबी उन्मूलन के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बारे में कई जानकारी दी। उन्होंने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं नियमित उपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपील की है कि वे स्वयं जागरुक बनें । समाज के अन्य लोगों को भी इस बीमारी के प्रति जागरुक करें। मौके पर एनसीसी कैडेटों को टीबी उन...