साहिबगंज, नवम्बर 4 -- Sahibganj News: सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सेंटा की ओर से टीएनए (टीचर नीड्स असेसमेंट) राउंड-4 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो गयी। शिक्षक 16 नवंबर तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, टीएनए राउंड-4 का आयोजन 25 से 27 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। पंजीकरण के दौरान शिक्षकों को अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करना होगा। साथ ही विषय, ग्रेड, जिला, यू-डायस कोड, विद्यालय सहित अन्य आधिकारिक विवरणों की जांच कर सही जानकारी दर्ज करनी होगी।सेंटा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, किसी भी आधिकारिक विवरण में सुधार सीधे सेंटा पोर्टल पर नहीं किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- JOBS: यूपी पीआरटी असिस्टेंट टीचर के 12405 पदों के लिए लास्ट डेट आज, फौरन करें आवेदन इसके लिए ई-व...