साहिबगंज, नवम्बर 16 -- Sahibganj News: बरहेट। झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झामुमो प्रखंड समिति की ओर से हाईस्कूल मैदान परिसर में बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नाड मरांडी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। वक्ताओं ने उनके संघर्ष, बलिदान और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ चलाए गए आंदोलन को याद किया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. नजरुल इस्लाम ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और आदिवासी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक किया। बैठक को प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी, सचिव मुजिबुर रहमान और एजाज अंसारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित ...