साहिबगंज, सितम्बर 7 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सोमवार को स्थानीय एनआरपी सेंटर के प्रांगण में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की जिला इकाई ने आकस्मिक शोक सभा आयोजित की। सभा में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री स्व.सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनकी पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक प्रोफेसर कमल कुमार महावर, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार झा, उमानाथ पंडित, कालिदास पाठक,वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला सचिव सत्यजीत कृष्णा, राजेश आर्य, गरिमा कुमारी, विजय कुमार, अनिमा प्रमाणिक, प्रमोद कुमार सिंह सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्...