साहिबगंज, जुलाई 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिला के सरकारी स्कूलों में इस समय विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति करीब 61% है। डीईओ नयन कुमार ने इसपर चिंता जाहिर करते हुए विद्यार्थियों की औसत उपस्थित 70 फीसदी करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कक्षा एक से प्लस टू तक के कुल 1293 सरकारी स्कूल हैं। इनमें 2,24,979 विद्यार्थियों का नामांकन है। सूत्रों के मुताबिक जिले के सरकारी स्कूलों में जून में 14 दिन और एक से 17 जुलाई तक कुल 14 दिन ही स्कूल संचालन हुआ है। इस दौरान जुलाई महीने में 17 जुलाई तक 61.02 फीसदी यानी 19,22,037 विद्यार्थियों की स्कूलों में उपस्थित हुई। अगर नामांकित विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति होती तो यह संख्या 31,49,706 विद्यार्थियों की होती। जून महीने की रिपोर्ट पर अगर गैर किया जाए...