साहिबगंज, जुलाई 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। जिला शिक्षा परियोजना (साहिबगंज)की ओर से जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर 17 बालक वर्ग का आयोजन शहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में शुक्रवार को दूसरे दिन जारी रहा। मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया । आगामी चार जुलाई को बालक अंडर 15 वर्ष के मैच खेले जाएंगे। यह भी पढ़ें- Chatra News: सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन प्रतियोगिता के पहले चरण की जानकारी दरअसल, नाक आउट प्रतियोगिता के प्रथम चरण में पतना टीम को विजयी घोषित किया गया । दूसरे मुकाबलों में उधवा व बोरियो के बीच हुए मैच में बोरियो ने 1-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे मैच बरहेट व तालझारी के बीच हुए मुकाबले में बरहेट विजयी रही। चौथे मैच बरहरवा व मंडरो में...