साहिबगंज, नवम्बर 1 -- Sahibganj News: साहिबगंज। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) की ओर से एक नवम्बर को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026(जेटेट) का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर जिला में कुल 22 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर उड़नदस्ता,केन्द्रों पर दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों आदि को प्रतिनियुक्त किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन किया गया। परीक्षा जिले के कुल 22 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के कुल 8,512 अभ्यर्थी तथा द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के कुल 2,873 अभ्यर्थी पर...