साहिबगंज, सितम्बर 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 26 सितंबर (शनिवार) को जिला ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता होगी। उद्घाटन मदनशाही स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सुबह 8:00 बजे होगा। संघ के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद कुशवाहा ने शतरंज को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों के प्राचार्यों से आगे आने की अपील की है। वहीं सचिव ने बताया कि किसी भी स्कूल के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के लिए 25 सितंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन एक विशेष अंदाज में होगा । रॉयल स्कूल की प्राचार्या लतिका पटवारी सफेद मोहरे से और डायरेक्टर मो. सैबुल अंसारी काले मोहरे से चाल चलकर खेल की शुरुआत करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: खेल महाकुंभ 28 से 30 सितंबर तक, चुने जाएंगे प्रमंडल स्तरीय खिलाड़ी...