साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। डीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के तहत योजनाओं कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना, बल्क वाटर सप्लाई योजना एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने एवं योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण पर विशेष जोर दिया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शशि शेखर सिंह, सं...