साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: बरहेट। प्रखंड क्षेत्र में मेगा जलापूर्ति योजना के तहत नियमित रूप से पेयजलापूर्ति नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पेयजल संकट से जूझ रही दर्जनों महिलाओं ने शुक्रवार को बीडीओ अंशु कुमार पांडे को आवेदन सौंपकर जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि नियमित जलापूर्ति नहीं होने से घरों में पानी की जरूरत पूरी करना मुश्किल हो गया है। पानी की कमी से दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दुर्गा पूजा का त्योहार नजदीक होने के कारण पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं की चिंता और बढ़ गई है। महिलाओं ने बीडीओ से मामले में हस्तक्षेप करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। ...