साहिबगंज, सितम्बर 28 -- Sahibganj News: उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी में बीते रविवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मारपीट में दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हो गया । पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। चर्चा है कि जमीन विवाद के एक साल पुराने मामले में दोनों पक्षों के बीच पूर्व से राधानगर थाना में केस चल रहा है। इसमें एक पक्ष के साठ बिघा जमीन पर गेंहू काट लेने को लेकर विवाद हुआ था।इसी मामले में बीते रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक पक्ष के असराउल शेख ने 14 लोगों को नामजद व आठ-दस लोगों पर जानलेवा हमला करने,रुपया छीनने व जान मारने की धमकी देने को लेकर नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के तमीजुद्दीन शेख ने 12 लो...