साहिबगंज, नवम्बर 16 -- Sahibganj News: साहिबगंज। पूजा को लेकर सोमवार को जमालपुर से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चली है। जानकारी के मुताबिक 03024 जमालपुर से हावड़ा वन-वे अनरिज़र्व्ड स्पेशल 16 नवंबर को जमालपुर से शाम 06:30 चली है। जबकि अगले दिन सुबह पांच बजे हड़वा पहुची है। इसी तरह मंगलवार यानी 17 नवंबर को भी जमालपुर से शाम 06:30 बजे चली। यह ट्रेन दोनों दिशा में बरियारपुर, सुल्तानगंज, अकबरनगर, भागलपुर, सबौर, कहलगांव, पीरपैंती, मिर्जाचौकी, साहिबगंज, तिनपहाड़ व बरहरवा स्टेशनों पर रुकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...