साहिबगंज, सितम्बर 15 -- Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया लोगों के लिए जटिल हो गयी है। पिछले करीब दो सप्ताह से कई लोग प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि आधार सत्यापन जिला स्तर से लंबित रहने के कारण प्रमाण पत्र निर्गत होने में विलंब हो रहा है। बोरियो के सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन मिर्धा ने बताया कि उनकी पत्नी इंदिरा देवी की मृत्यु कैंसर जैसी असाघ्य गंभीर बीमारी से हो गई थी। पत्नी की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए वे प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट कर थक गए हैं। दो सप्ताह व बीत जाने के बाद भी आधार सत्यापन जिला स्तर से नहीं होने के कारण प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। मृत...