साहिबगंज, सितम्बर 3 -- Sahibganj News: साहिबगंज/बरहड़वा, प्रतिनिधि। जन्माष्टमी को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चार सितंबर को मनाई जाएगी। गृहस्थ और वैष्णव दोनों सम्प्रदाय के लोग इसी दिन व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। इसे लेकर मंदिरों की साफ-सफाई कर सजावट की गई है। मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। रात में भजन-कीर्तन व रात्रि जागरण होगा। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्म के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उधर, पर्व को लेकर बाजार में भी भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूला व पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है। विभिन्न घरों में अभिभावक अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजा रहे हैं। छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर ल...