Sahibganj News: जनसुनवाई : सामने आयी स्कूलों की समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान
साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: बरहेट। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में प्रखंड के कई सरकारी स्कूलों की समस्याएं सामने आयी है। विभाग अब उन समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जनसुनवाई में प्रखंड के कुल 127 विद्यालयों से संबंधित शिकायतों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। जनसुनवाई में विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। कई स्कूलों के भवन जर्जर स्थिति में पाए गए। अनेक विद्यालयों में खेल मैदान की कमी और स्वच्छ पेयजल की समस्या भी सामने आई। बीआरसी के एक पदाधिकारी ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों की रिपोर्ट तैयार कर जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्रस्तुत की जा रही है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटारे व विकास योजनाओं की गति में लाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.