साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा Sahibganj News: साहिबगंज। जनगणना 2027 के सफल, सुचारू एवं प्रभावी संचालन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर समाहर्ता विजय कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसकी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता विजय कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों को जनगणना 2027 से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से संपादित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला स...