साहिबगंज, सितम्बर 19 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 7 स्थित लालू मार्केट के पास एक ज्वेलरी दुकान में वर्धमान क्राइम ब्रांच पुलिस, पाकुड़ व बरहरवा आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापेमारी कर चोरी के सामान को बरामद किया है। मौके से ज्वेलरी दुकान के मालिक को 'पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

छापेमारी का विवरण बरहरवा आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बीते 14-15 सितंबर की रात कोटालपोखर रेलवे स्टेशन पर न्यू अलीपुरद्वार व सियालदह के बीच चलने वाली पदातिक एक्सप्रेस स्लीपर कोच में यात्रा कर रही कुचबिहार (प. बंगाल) की निरुपमा दास नामक यात्री का उचक्के ने साइड बैग लेकर भाग गया था । महिला ने सियालदह जीआरपी थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। महिला ने मोबाइल ,सोने के गहने नगदी सहित 13 लाख रुपये की चोरी होने क...