साहिबगंज, नवम्बर 2 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। स्थानीय शिबू सोरेन जनजातीय इंटर महाविद्यालय के छात्रों का अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर जारी आंदोलन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन की सूचना पर बीडीओ नागेश्वर साव, इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो.आदिल रशीद, डिग्री महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो.नजरुल इस्लाम धरनास्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों से वार्ता की। बीडीओ ने विद्यार्थियों की सभी पांच मांगों पर पन्द्रह दिनों के अंदर पहल करने का लिखित आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि अगर मांगों पर काम शुरू नहीं हुआ तो छात्र दोबारा आंदोलन करने के लिए स्वतंत्र हैं। छात्र नेता सुनील बास्की ने कहा कि हमें 15 दिनों का लिखित आश्वासन मिला है। अगर 15 दिनों में हमारी मांगों पर पहल नहीं हुई, तो हम सभी छात्र सड़क पर बैठेंगे। मौके पर अखिल भार...