साहिबगंज, सितम्बर 16 -- Sahibganj News: पतना। प्रखंड के तिलभीठा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन के खिलाफ एक छात्रा ने कथित रूप से मारपीट करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को देने पर बीते 15 सितम्बर को उसे स्कूल से ले गई । जिला मुख्यालय जाकर छात्रा के परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत उपायुक्त से की है। इधर, वार्डन प्रिया सरिता हांसदा ने छात्रा के तमाम आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...