साहिबगंज, अक्टूबर 9 -- Sahibganj News: तालझारी । प्रखंड स्थित मॉडल विद्यालय में शुक्रवार को विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मरक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान करने के लिए सक्षम बनाना तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...