साहिबगंज, अक्टूबर 28 -- Sahibganj News: डीसी ,साहिबगंज दीपक कुमार दुबे के निर्देश पर बुधवार को शहर के कासिम बाजार स्थित आइडियल प्रिपेरटॉरी सेंटर में 6 सदस्यीय टीम के द्वारा निरीक्षण किया। मौके पर टीम ने स्कूल के बच्चों की सुरक्षा की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे,मूलभूत सुविधाएं सहित सरकारी मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। साफ-सफाई, स्वच्छता, शिक्षकों की उपलब्धता,विद्यालय परिसर की सुरक्षा समेत कुल 13 बिंदुओं की जांच किया।एवं विद्यालय के प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। टीम में बीआरसी कुणाल किशोर,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा, एसआई पूजा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका निशया कुमारी ,एएनएम प्रिया बैंग आदि अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: छह सदस्यीय टीम ने की प्राइवेट स्कूल की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...