Sahibganj News: छत का टाली को तोड़कर घर में घुस हजारों की चोरी
साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंगलहाट,मलाही टोला गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर बीते शुक्रवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहणी आरती बेवा ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात खाना खाकर सोने चली गई थी। देर रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे के रास्ते से घर के छत का टाली को तोड़कर घर में प्रवेश कर कमरे में रखा संदूक को तोड़कर उसके अंदर रखे सोने का कान की बाली ,एक हजार नकद रुपया, मोबाइल का चार्जर आदि अन्य सामान की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी गये सामानों की अनुमानित मूल्य करीब 50 से 60 हजार रुपए है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: चोरों ने घर में घुसकर की हजारों की चोरी चोरी की घटना को लेकर राजमहल थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.