साहिबगंज, अक्टूबर 22 -- Sahibganj News: साहिबगंज। चौक बाजार दुर्गा पूजा समिति की ओर से ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले कॉन्स्टेबल अभिषेक आनंद, निवासी पुरानी साहिबगंज, को दुर्गा पूजा पंडाल में सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उनकी सराहनीय भूमिका रही। सम्मान के दौरान अभिषेक आनंद भावुक हो गए और उन्होंने पूजा पंडाल की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रश्मि चौखानी, समिति के सचिव गोपाल चौखानी, कोषाध्यक्ष शुभम डोकानिया, सदस्य अभय कुमार, सन्नी, सक्षम चौखानी सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे। फोटो:03

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...