साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: बरहड़वा। एसआइआर कार्य में कथित रूप से बाधा उत्पन्न करने व ग्रामीण पुलिस(चौकीदार)के साथ मारपीट व अपशब्द का इस्तेमाल करने के आरोप में बरहड़वा थाना में शनिवार को केस दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार धर्मेंद्र महतो ने केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह वर्तमान में अंचल कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात है। उसने आरोप लगाया है कि शनिवार को अंचल कार्यालय में एसआइआर की सुनवाई चल रही थी। तभी एक व्यक्ति जबरन ऑफिस में घुसने का प्रयास करने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मना करने पर कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कॉलर पकड़कर मारपीट करना शुरू कर दिया। अपने साथ दूसरे लोगों को भी उकसा कर मारपीट करने को बोला और भीड़ को उग्र कर दिया। इसके चलते ए...