Sahibganj News: चोरी के नौ साइकिल के साथ बिहार युवक का धराया
साहिबगंज, अगस्त 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के विभिन्न मुहल्लों से बीते कुछ महीने से लगातार साइकिल चोरी की घटना हो रही थी। नगर थाना पुलिस ने इस दिशा में सफलता हासिल करते हुए बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की निशानदेही पर चुराये गये नौ साइकिल को पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार युवक भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़ा शरमसपुर (बिहार) का छोटू कुमार मंडल है। उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस कार्रवाई इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि साइकिल चोरी की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। विभिन्न जगहों से सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गए थे। इधर, युवक छोटू हबीबपुर पाइप रोड में दोबारा चोरी करने के ख्याल से प्रवेश किया था। ग्रामीणों ने दबोच कर पकड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.