साहिबगंज, अगस्त 13 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुआ है। उपरोक्त जानकारी गंगा नदी थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक शहर में घुसने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर गंगा नदी थाना पुलिस एक्टिव हुई। डीबीएल घाट से लाल रंग की अपाची बाइक ले जाते हुए एक युवक को रोकर पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ पूछताछ के दौरान युवक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उससे बाइक के कागजात की मांग की तो युवक दिखाने में असफल रहा। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि बाइक चोरी की है। युवक ने अपना नाम अमन आलम व पता मनिहारी (कटिहार)बताया है। पूर्णिया के पास कहीं से इस बाइक को चुराया है। गिरोह में पू...